11.3 C
Dehradun
Wednesday, March 27, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीमिशन 2022: थान बमुण्ड प्रधान दर्जनों ग्रामीणों के साथ भाजपा छोड़ उजपा...

मिशन 2022: थान बमुण्ड प्रधान दर्जनों ग्रामीणों के साथ भाजपा छोड़ उजपा में शामिल

नई टिहरी। टिहरी विधानसभा के अंतर्गत चम्बा ब्लॉक के थान बमुण्ड प्रधान राम चन्द्र बिष्ट‌ दर्जनों ग्रामीणों के साथ भाजपा छोड़ उत्तराखंड जनएकता पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने टिहरी विधायक पर आरोप लगाया है कि गांव के एक कार्यक्रम में उन्होंने मुझे भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर प्रचारित की है, जबकि वह विगत पच्चीस साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। टिहरी विधायक अब शामिल होने की बात कर रहे हैं। जिसको मैं पूरी तरह खारिज करता हूं।


थान बमुण्ड चंबा में केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान रामचंद्र बिष्ट ने कहा कि उनकी ग्राम सभा में बारात घर का उद्घाटन था जिसमें मेरी उपस्थिति होना वाजिब थी। लेकिन टिहरी विधायक ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की झूठी खबर प्रचारित की है। जबकि मैं वहां ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी समझते हुए मौजूद था।

कहा कि बर्तमान जनप्रतिनिधि की कार्यशैली एवं कोरी घोषणाओं को देखते हुए मैंने भाजपा छोड़ने का मन बनाया है। आज से मैं उत्तराखंड जनएकता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता हूं।और उजपा के लिए जी जान से काम करूंगा। उन्होंने बर्तमान विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी ही ग्राम सभा की योजना में मुझे ही निर्माण कार्य न करने दे कर बाहरी व्यक्ति को जो कि उनका चहेता है उसको मेरे गांव में लाकर कार्य करा रहे हैं।

जन संवाद में केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जनएकता एवं पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि आज अनेकों जनप्रतिनिधि के साथ गांव के गांव हमारी पार्टी पे विश्वास जता रहे हैं और जिस तरह से राष्ट्रीय दलों में भगदड़ मची हुई है। इससेे साफ जाहिर होता है कि जनता अब राष्ट्रीय दलों से उग चुकी है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, जिला उपाध्यक्ष अनंत राम बहुगुणा, पूर्व प्रमुख चंबा आनंदी नेगी, ब्लाक अध्यक्ष चंबा बलबीर पुण्डीर, वरिष्ठ शहर उपाध्यक्ष पूरण चंद रमोला, ब्लाक अध्यक्ष चंबा महिला प्रकोष्ठ अनीता भंण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा धनवीर पुरूषोड़ा, ब्लाक अध्यक्ष चंबा युवा मोर्चा रविन्द्र रावत, ब्लाक उपाध्यक्ष बबू रमोला, ,उप प्रधान विनोद भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष रंजना बिष्ट, राजपाल सिंह रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान रोशनी देवी, यशवंत बिष्ट, विशाल सिंह बिष्ट, सुरेश कुमार, महावीर प्रसाद डोभाल, मुरारी सिंह बिष्ट, बेताल सिंह बिष्ट,नरेश कुमार,राधा कुमार, प्रेम लाल कुमार, रणजीत सिंह,सौकीन कुमार, सुरेश डोभाल, भूपेन्द्र भट्ट, शिवराज भट्ट, अनिल कुमार, अरविंद मखलोगा, प्रदीप मखलोगा, विजय नेगी, धीरेन्द्र रावत आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!