11.3 C
Dehradun
Saturday, May 4, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डएसटीएफ ने कई जिलों में लोगों के साथ करोड़ों रूपये की धोखाधडी...

एसटीएफ ने कई जिलों में लोगों के साथ करोड़ों रूपये की धोखाधडी करने वाली गैंग लीडर को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में ईनामी/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ’’आप्ररेशन प्रहार’’ के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 आयुष अग्रवाल द्वारा अभियान को गम्भीरता से लेते हुये, अपनी टीमो को उक्त सम्बन्ध में टास्क अवंटित किये गये है। जिनका निकट पर्यवेक्षण चन्द्र मोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 व विवेक कुमार , पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 द्वारा किया जा रहा है।

उक्त के अनुक्रम में निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, जनपद चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी तथा देहरादून के विभिन्न थानों में करीब 15 अभियोगो में नामजद/ फरार/ वांछित /ईनामी अभियुक्ता मोनिका कपूर पत्नी श्री सन्दीप कपूर नि0 345 पंजाबी बाग, प्रगति अपार्टमेन्ट दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। जिस पर उक्त 04 जनपदो से अलग-अलग कुल 61,500 /- रूपये का ईनाम घोषित किया हुवा था इन जनपदों में इस महिला के विरूद्व करीब 15 अभियोग पंजीकृत किए हुए हैं, जिनका विवरण निम्नलिखित है_

1. जनपद देहरादून थाना रायपुर मु0अ0स0 78/2023 धारा 420/406/504 भा0द0वि0 ।
2. जनपद देहरादून थाना डोईवाला मु0अ0स0 88/2022 धारा 420/406 भा0द0वि0 व 03 यु0पी0आई0डी0 एक्ट व 21 बडस एक्ट।
3. जनपद देहरादून थाना पटेल नगर मु0अ0स0 219/2023 धारा 420/406/120 बी भा0द0वि0
4. जनपद उत्तरकाशी थाना कोतवाली मु0अ0स0 80/2020 धारा 406/420/504/120बी भा0द0वि0 व 4 बडस एक्ट।
5. जनपद टिहरी थाना लम्बगॉव मु0अ0स0 63/2022 धारा 420/467/468/471/120 बी भा0द0वि0
6. जनपद टिहरी कोतवाली टिहरी मु0अ0स0 8/2022 धारा 406/420/120बी भा0द0वि0
7. जनपद टिहरी कोतवाली टिहरी मु0अ0स0 63/2022 धारा 420 /467/468/ 471/ 120बी भा0द0वि व 03 यु0पी0आई0डी0 एक्ट।
8. जनपद चमोली थाना गोपेश्वर मु0अ0स0 13/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट व
9. जनपद चमोली थाना जोशीमठ मु0अ0स0 23/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
10. जनपद चमोली थाना पोखरी मु0अ0स0 02/23 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
11. जनपद चमोली थाना चमोली मु0अ0स0 35/22 धारा 420/120बी व 3 यू0पी0आई0डी0 एक्ट
12. जनपद चमोली थाना चमोली मु0अ0स0 10/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट।
13. जनपद रूद्रप्रयाग थाना अगस्तमुनि मु0अ0स0 24/2022 धारा 420 भा0द0वि0।
14. जनपद पौडी गढवाल थाना श्रीनगर मु0अ0स0 66/22 धारा 406/ 420 भा0द0वि0।
15. जनपद बागेश्वर थाना कोतवाली मु0अ0स0 62/22 धारा 406/ 420 भा0द0वि0।

अपराध का विवरणः-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी मोनिका कपूर जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाईटी लि0 नामक कम्पनी की निदेशक थी, जिसका मुख्यालय राठी बिल्डिंग प्लाट न0 231/18ए बीना एन्कलेव नागलोई दिल्ली था। जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त कम्पनी बनाई तथा वर्श 2015 से उत्तराखण्ड राज्य के अलग-अलग जनपदों के विभिन्न तहसीलो / उपखण्डो में स्थानीय शिक्षित व बेरोजगार नवयुवको को कम्पनी मे कम्पनी का प्रचार करने व अन्य नवयुवको को जोडने व उनसे निवेश करने हेतु प्रेरित किया। जिससे स्थानीय बेरोजगार नवयुवक कम्पनी से जुड गये तथा आरोपी के अनुसार व आश्वासन पर कम्पनी के खातो में उनके बचत खाते/ आर0डी0 / एफ0डी0 व दैनिक बचत खाते आदि खुलवाये गये। जिनके द्वारा कम्पनी के खातो में धनराशि जमा कराई गई। जिनसे समय-समय पर धनराशि आहरित की जाती थी। जिससे स्थानीय व्यक्तियों को कम्पनी में खाता खोलने पर पुरा यकीन हो गया था। जब कम्पनी में व्यक्तियों का काफी धनराशि जमा हो गई और उनकी आर0डी0/ बचत पत्र का समय पूर्ण होने लगा तो वर्श 2021 के अन्त में कम्पनी फरार हो गई।

धोखाधडी कर गबन की गई धनराशि:

1. जनपद उत्तरकाशी- 16 करोड लगभग।
2. जनपद टिहरी- 1,25 करोड लगभग।
3. जनपद देहरादून – 13 करोड लगभग।
4. जनपद चमोली- 06 करोड लगभग।

गिरफ्तार अभियुक्ताः-

1. मोनिका कपूर पत्नी श्री सन्दीप कपूर नि0 345 पंजाबी बाग, प्रगति अपार्टमेन्ट दिल्ली

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. कम्पनी का पदाधिकारीरू- कपिल देव राठी
2. कम्पनी का पदाधिकारीरू- पकॅज गम्भीर।
3. कम्पनी का पदाधिकारीः- अनिल रावत।

*विशेष नोट– इस गैंग की मुखिया की गिरफ्तारी के पश्चात बड़ी संख्या में पीड़ित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल जी से मिलकर उनका धन्यवाद दिया गया और एसटीएफ के द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई*

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 उमेष कुमार
2. हे0का0 कैलाष नयाल
3. हे0का0 विरेन्द्र नोटियाल
4. हे0का0 अनूप भाटी
5. हे0का0 चमन कुमार
6. हे0का0 सन्देष
7. हे0का0 अर्जुन रावत (विषेश योगदान)
8. का0 अनिल कुमार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!