मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की सौगात दी। मंगलवार को सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इसके आदेश जारी कर दिए।
शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी। सोमवार को उन्होंने डीए की फाइल पर अनुमोदन दे दिया। आज आदेश भी जारी कर दिए हैं।
वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है। डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। चार फीसदी डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।
![](https://lokpaksh.com/wp-content/uploads/2022/11/screenshot_2022-11-08-19-15-40-34_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9146719113786877719320-638x1024.jpg)
![](https://lokpaksh.com/wp-content/uploads/2022/11/screenshot_2022-11-08-19-16-20-89_439a3fec0400f8974d35eed09a31f9142892274499458117181-673x1024.jpg)
![](https://lokpaksh.com/wp-content/uploads/2022/11/screenshot_2022-11-08-19-16-43-05_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914483807828337291711-693x1024.jpg)