Homeहमारा उत्तराखण्डSawan Somwar: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए...

Sawan Somwar: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के प्रथम सोमवार पर उत्तराखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चमोली गोपेश्वर के भगवान गोपीनाथ मंदिर के साथ ही बटलेश्वर मंदिर, गंजेश्वर मंदिर, बामनाथ और रुद्रनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे।

वहीं श्रीनगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे जलाभिषेक व दर्शन के लिए कतारों में डटे रहे।

इसके अलावा आराघर स्थित लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर और केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular