11.3 C
Dehradun
Thursday, April 25, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीराष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा करेगा विधानसभा घेराव

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा करेगा विधानसभा घेराव

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला टिहरी की आज ऑनलाइन वेबनार आयोजित की गई, जिसमे टिहरी गढ़वाल के समस्त विभागीय कार्मिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमे प्रदेश के 80 हजार के करीब कर्मचारी उत्तराखंड के आगामी मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि वे पिछले 5 सालों से लगातार पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आते गए मुख्यमंत्री जाते गए मगर किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा उनकी एक सूत्रीय मांग पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

कहा गया कि जिसके चलते ये सभी कर्मचारी हताश है। जिला टिहरी वरिस्ठ उपाध्यक्ष माखन लाल शाह एवं अध्यक्ष हिमांशु जगूड़ी द्वारा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी एक सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कदम जल्द से जल्द नहीं उठाती है। तो ये हम सभी कर्मचारी आगामी दिनों में होने वाले मानसून सत्र में प्रदेश की विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी जायज मांग को लेकर आंदोलनरत है और आगामी दिनों में वे अपने परिवार व बच्चों सहित प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि पेंशन हम सभी कर्मचारियों का हक है जिसको सुप्रीम कोर्ट ने भी सामाजिक सुरक्षा के तहत देने की बात कही थी। मगर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी कोई निर्णय अब तक नहीं लिया गया है। जिसे यह सभी कर्मचारी आहत है और प्रदेश सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होने जा रहे हैं।

इस अवसर पर कीर्तिनगर इकाई नोप्रुफ के अध्य्क्ष संदीप मैठाणी द्वारा अधिक से अधिक साथियों से 25 अगस्त को अवकाश लेकर दून के लिए कूच करने हेतु आग्रह किया गया। महिला जिला उपाध्यक्ष टिहरी यमुना रावत ने अधिक से अधिक महिला कार्मिको को देहरादून विधानसभा घेराव हेतु आग्रह किया गया। और एक नारा दिया है,”अभी नही तो कभी नही” इस अवसर पर रमेश नेगी, रजनी चौहान, दुर्गा लखेड़ा, दीपक मियां, सतीश बलूनी, अंजू रानी शर्मा आदि साथियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!