Homeहमारा उत्तराखण्डSTF की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक...

STF की बड़ी कार्रवाई, फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के नेतृत्व में गठित STF टीम द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 15 जनवरी 2026 को उक्त प्रकरण में अभियुक्त मनोज कुमार के कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अवैध .30 बोर सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 05 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार के शस्त्र लाइसेंस को सिरसा से मेरठ तथा बाद में देहरादून स्थानांतरित दर्शाया गया था, जबकि सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से उक्त शस्त्र लाइसेंस कभी जारी ही नहीं किया गया था। जांच में लाइसेंस पूर्णतः फर्जी पाया गया।

विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर यह भी प्रकाश में आया कि उक्त फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार कराने में शिवा शस्त्रागार/गन हाउस के मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल, निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश की भूमिका रही है।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर STF टीम द्वारा शिवा शस्त्रागार के मालिक शैलेन्द्र पुत्र राजपाल, निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की विवेचना में फर्जी शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क, जिसके तार उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तराखण्ड से जुड़े होने के तथ्य सामने आए हैं, के संबंध में गहन जांच की जा रही है। नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
शैलेन्द्र पुत्र राजपाल निवासी 69, गायत्री ग्रीन, बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 693/2024, धारा 340, 338, 336, 318, 3 एवं 109 BNS, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ।
2. मु0अ0सं0 09/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120-B भादवि एवं धारा 5/25 आर्म्स एक्ट, थाना प्रेमनगर, देहरादून।

उत्तराखण्ड STF टीम

1. निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
2. उ0नि0 कमाल हसन
3. अ0उ0नि0 योगेंद्र सिंह
4. का0 दीपक चंदोला
5. का0 दीपक नेगी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular