Home हमारा उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार में सबसे...

लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, हरिद्वार में सबसे ज्यादा वोटर

0
33

उत्तराखंड की पांच में से हरिद्वार लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे कम मतदाता वाली सीट टिहरी और अल्मोड़ा है, जिसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अंतिम मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 35 हजार 726 मतदाता हरिद्वार लोकसभा सीट पर हैं, जिनमें 9,64,739 महिला, 10,70,828 पुरुष और 159 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट है, जिसमें कुल 20,15,809 मतदाता हैं, जिनमें 9,68,636 महिला, 10,47,118 पुरुष व 55 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। तीसरे स्थान पर टिहरी लोकसभा सीट है, जिसमें कुल 15,77,664 मतदाता हैं। इनमें से 7,61,783 महिला, 8,15,819 पुरुष व 62 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

चौथे स्थान पर गढ़वाल लोकसभा सीट हैं, जहां 13,69,388 मतदाता हैं। इनमें 6,69,964 महिला, 6,99,408 पुरुष व 16 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। पांचवें स्थान पर अल्मोड़ा सीट है, जहां 13,39,327 मतदाता हैं। इनमें 6,54,916 महिला, 6,84,406 पुरुष और पांच ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

किस लोकसभा में कितने सर्विस, 85 प्लस व दिव्यांग मतदाता

सर्विस मतदाता    85 प्लस मतदाता    दिव्यांग टिहरी 12862         13001             16414 गढ़वाल16724        13346             16074 अल्मोड़ा 29105       12797            14076 नैनीताल 10629        12438            18406 हरिद्वार। 5746          13578             15365

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!