27.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरउत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बडी नशीली दवाओं की खेप बरामद,...

उत्तराखण्ड में अब तक की सबसे बडी नशीली दवाओं की खेप बरामद, गदरपुर में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई

उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 अजय सिंह द्वारा एसटीएफ टीमों को राज्य में नशे का कारोबार कर रहे अपराधियों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही के आदेश दिये गये थे।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक एस0टी0एफ0 आर0बी0 चमोला के दिशा निर्देश में दिनांक 02/03/2026 को निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 टीम के द्वारा कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर कुमार मेडिकल हाॅल में ड्रग इन्सपेटर एवं स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की गयी तो मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल, गोलियों एवं कफ सीरप की बरामदगी हुयी।

संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही में मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार पुत्र बनवारी लाल, उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नं0 01, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल स्टोर से 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 टेैबलेट तथा 51 प्रतिबन्धित Codeine कफ सीरप बरामद किये गये। व्यवसायिक मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी होने पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना गदरपुर पर NDPS Act की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
राजकुमार पुत्र बनवारी लाल, उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नं0 01, गदरपुर, मेडिकल स्टोर स्वामी
बरामदगीः –
1& Dicyclomine HCI, Tramadol HCI & Acetaminophen Capsules-
9416
2- Alprazolam Tablets I.P 0.5 mg – 1300

3- Codeine Phosphate and Triprolidine Hydrochloride Syrup- 51

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ./ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार प्रतिबन्धित नशीली दवाओं के सम्बन्ध मे अभियान चलाकर कार्यवाही करती रहेगी।।
एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536

एस0टी0एफ0 टीम
1- निरीक्षक विकास चौधरी
2- उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
3- उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल
4- कां0 जीतेन्द्र कुमार
5- ओ.पी. किशन चन्द्र

ड्रग इन्सपेक्टर निधि शर्मा

कोतवाली गदरपुर टीम
1- उ0नि0 नरेश चन्द्र पंत
2- कां दिनेश रावत
3- कां0 दिनेश विष्ट

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!