आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरआर ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं।
राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स तीन मैचों में दो जीत और एक रद्द मैच से पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
सनराइजर्स हैदराबाद तीन मैचों में एक जीत और दो हार के बाद दो अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। एलएसजी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक लेकर छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर सातवें स्थान पर है।
कोलकाता नाइट राइडर्स तीन मैचों में दो हार और एक रद्द मैच से मिले एक अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने अपने दोनों मैच गंवाए हैं और नौवें स्थान पर है, जबकि सीएसके अपने तीन मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर तय की गई है।
आईपीएल 2026 अंक तालिका
| टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | NRR |
|---|---|---|---|---|---|---|
| राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.403 |
| पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.170 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.275 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.715 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 | -1.964 |
| गुजरात टाइटंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | -0.424 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |

