Homeहमारा उत्तराखण्डनैनीतालएक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना...

एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल अस्पताल पहुंच मरीजों से जाना हाल, लापरवाही पर चेतावनी

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी का निरीक्षण कर उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्था एवं अन्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

मरीजों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, समयबद्ध उपचार, मरीजों की सुविधाओं एवं अस्पताल परिसर में स्वच्छता को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular