22.5 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डस्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के 134 पदों पर भर्ती, आज से शुरू...

स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के 134 पदों पर भर्ती, आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में 134 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की भर्ती की जाएगी। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के माध्यम से इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभाग के अनुसार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर लगातार भर्ती की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से 134 सीएचओ पदों पर 22 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

खाली पदों में अल्मोड़ा में 15, चमोली में 13, चंपावत में सात, देहरादून में छह, हरिद्वार में 14, नैनीताल में चार, पौड़ी में 24, पिथौरागढ़ में 16, टिहरी में 10, ऊधमसिंह नगर में 20, उत्तरकाशी जिले में पांच सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!