Homeहमारा उत्तराखण्डवन मंत्री सुबोध उनियाल का कद बढ़ाया, सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

वन मंत्री सुबोध उनियाल का कद बढ़ाया, सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

धामी सरकार ने आज जहां 5 नए मंत्रियों को विभाग का बंटवारा किया वहीं कुछ मंत्रियों का वजन कम किया तो वहीं वन मंत्री सुबोध उनियाल को चिकित्सा जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है।

सूबे के वन मंत्री सुबोध उनियाल को राज्य सरकार में एक और महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अब वे चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

यह दायित्व उन्हें उनके प्रशासनिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं प्रभावी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की अपेक्षा है।

प्रदेश सरकार का यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular