11.3 C
Dehradun
Saturday, April 20, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूड़ी ने कराया नामांकन

उत्तराखंड में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खंडूड़ी ने कराया नामांकन

उत्तराखंड नई सरकार का गठन होने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है। भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के तमाम सहयोगियों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भर दिया । तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधानसभा नहीं आ रहा है ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। और प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी।

उत्तराखंड को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही हैं। कोटद्वार से विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है। जल्द पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है।

उत्तराखंड विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कि तिथि नियत कि गई है। बताया जा रहा है कि आज शाम को ऋतु खंडूड़ी विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।

उत्तराखण्ड: मंत्रियों को विभाग बंटवारे की चर्चाएं हुई तेज, मिल सकते यह विभाग

ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं और कोटद्वार से चुनाव जीतने के बाद से ही उनका नाम पहले मुख्यमंत्री और फिर मंत्री पद के लिए चल रहा था, हालांकि सीएम और मंत्री पद की रेस से ऋतु बाहर हो गईं लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है।

राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। इधर, ऋतु ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दे दिए हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह पूरी लगन और ईमानदारी से उसका पालन करेंगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!