21.2 C
Dehradun
Monday, October 27, 2025
Homeकोविड-19Coronavirus: उत्तराखंड में ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की...

Coronavirus: उत्तराखंड में ट्रैवल हिस्ट्री वाले दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। उत्तराखंड में भी दो ऐसे मरीजों में कोराेना वायरस की पुष्टि हुई है, जो बाहर से आए थे। इसमें से एक महिला मरीज गुजरात की यात्रा करके लाैटी थी।

पीड़ित महिला का ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरी मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लाैटी है।

जानकारी के मुताबिक महिला एक चिकित्सक भी है। इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाईयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।  मरीजों में इस तरह के लक्षण मिलने पर उनकी आवश्यक रूप से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!