14.4 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीसीएम धामी का टिहरी दौरा: पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, घनसाली...

सीएम धामी का टिहरी दौरा: पिलखी पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण, घनसाली को मिली विकास योजनाओं की सौगात

आज गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकरण के उपलक्ष में शिलान्यास /भूमि पूजन तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हनुमान गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अस्पताल हेतु भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला एवं उनके परिवार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक एवं बैंड की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए और उनका शीघ्र लोकार्पण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार पहाड़ों में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इच्छाशक्ति हो तो संसाधनों की कमी भी दूर की जा सकती है।

आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है तथा डीबीटी के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है। नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और जल्द ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्राणी बंडोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा बताया कि क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। अब तक हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है और अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त कराई गई है। पिलखी/बालेश्वर क्षेत्र में उप-चिकित्सालय स्थापित करने की भी घोषणा की गई।
अंत में मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि ये सैंतीस पॉइंट्स का ज्ञापन, आगे की घोषणा में शामिल किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए घनसाली को 30 बेड अस्पताल, तीनगढ़ में पुनर्वास, बालगंगा पुल हेतु धनराशि स्वीकृति, विद्यालय भवन निर्माण एवं बिजलीघर शिलान्यास जैसे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की 37 सूत्रीय मांगें भी रखीं, जिनमें अखोडी का उच्चीकरण, थाती भटवाड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्य, धमातोली हाईस्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण, ब्लॉक मुख्यालय में मिनी स्टेडियम, कोठार-सौड़ सड़क निर्माण तथा गेंवली बुद्धकेदार व पिंडवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना प्रमुख रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा कुल 4121.10 लाख रुपये की तीन योजनाओं का लोकार्पण एवं पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

तीन योजनाए जिनका लोकार्पण किया गया, उनमें दो केंद्र पोषित और एक राज्य सेक्टर पोषित है, जो 1342.52 लाख रुपये की है:
1. पीएमजीएसवाई की धमातोली से घनसाली अखोड़ी मोटर मार्ग वाया चांजी मोटर मार्ग अपग्रेडेशन
2. नागेश्वर सौड से गोना वाया सरकंडा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन,
3. विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन में भवन का पुनः निर्माण कार्य।

इसके अतिरिक्त पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जो 2778.58 लाख रुपये की है:
1. विश्व बैंक द्वारा पोषित यू-प्रिपेयर योजना के अन्तर्गत घनसाली में हनुमान मन्दिर के समीप 50 मीटर इण्टरमीडियेट लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु का निर्माण कार्य।
2. विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत तहसील बालगंगा के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य।
3. विकास खण्ड भिलंगना के अन्तर्गत तहसील बालगंगा के अवासीय भवन का निर्माण कार्य।
4. विकासखण्ड भिलगना के गंगी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र गंगी का निर्माण कार्य।
5. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकरण का निर्माण कार्य।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, घनसाली नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, सीएमओ डॉ श्याम विजय, अनुसूचित आयोग सदस्य सुनीता देवी आदि जनसमूह उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!