Homeहमारा उत्तराखण्डमुख्यमंत्री राहत कोष हेतु रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड डायरेक्टर अनंत अंबानी ने दी...

मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड डायरेक्टर अनंत अंबानी ने दी 25 करोड़ की धनराशि 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया

रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चौक सौंपा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular