11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डचमोलीचमोली कांग्रेस को जीतराम दे गए जीत का मंत्र

चमोली कांग्रेस को जीतराम दे गए जीत का मंत्र

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो.जीतराम के प्रथम बार जनपद मुख्यालय गोपेश्वर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर आयोजित बैठक में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने जीतराम के निवार्चन को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया और जिले की तीनों सीटों पर जीत का दावा किया। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि जीतराम का मनोनयन कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस मौके पर प्रो.जीतराम ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस की जीत के लिए सभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की कुरीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्ग में रैली निकाली और भगवान गोपीनाथ के दर्शन कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की कामना की।

सम्मान समारोह में ब्लॉक अध्य्क्ष आनद सिंह पंवार, नगर अध्य्क्ष प्रमोद बिष्ट, जिला परिषद उपद्यक्ष लक्ष्मण रावत, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हरिकृष्ण, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रेजा चौधरी, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप भंडारी, महामंत्री हरेंद्र राणा, महेंद्र नेगी मन्नू, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, मुकुल बिष्ट, तेजवीर कंडेरी, अनिता नेगी, योगेंद्र बिष्ट नाना भाई, देवेंद्र फर्स्वाण, मनोज कठैत, लक्षमण बिष्ट, सूर्या पुरोहित, अन्नू राणा, रविंदर नेगी, विपिन फर्स्वाण, पंकज बिष्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।  

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!