11.8 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डनैनीतालटायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दिल्ली के दंपती की दर्दनाक...

टायर फटने से पेड़ से टकराई कार, दिल्ली के दंपती की दर्दनाक मौत

नैनीताल के कालाढूंगी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फट गया। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!