Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां...

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 17 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के वर्तमान पदभार में संशोधन करते हुए विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  1. श्री नितेश कुमार झा (IAS-2002) – सचिव, शहरी विकास विभाग के दायित्व में बदलाव किया गया है। पंचायती राज विभाग का दायित्व हटाया गया है।
  2. श्री रवि रौतेला (IAS-2009) – सैनिक कल्याण विभाग के सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. श्री सुबोध कुमार पंत (IAS-2009) – सैनिक कल्याण विभाग के सचिव पद से हटाया गया है।
  4. श्री जगदीश नारायण (IAS-2010) – सचिव, पंचायती राज विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  5. श्री विपिन कुमार (IAS-2013) – निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून तथा प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  6. श्री सुशील कुमार सिंह (IAS-2017) – निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून के पद से हटाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular