Homeहमारा उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर पांच हजार की रिश्वत, ऑर्थोपेडिक...

रुद्रप्रयाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर पांच हजार की रिश्वत, ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को अस्पताल में कार्रवाई की। इसी दौरान डॉक्टर को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने डॉक्टर अंकुर ठाकुर के आवास पर भी छापा मारा। अब गिरफ्तार डॉक्टर को विजिलेंस टीम आगे की कार्रवाई के लिए देहरादून लेकर आएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular