Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारहरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, नौ दरोगाओं के हुए तबादले, कई कोतवालियों...

हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, नौ दरोगाओं के हुए तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

एसएसपी हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है। लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।

रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर और नितिन चौहान को लक्सर से कलियर भेजा गया है। मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल और अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular