उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर आज ईडी ने छापा मारा। इस दौरान टीम को 32 लाख रुपये की बेहिसाबी मुद्रा मिली। साथ ही कई इम्पोर्टेड घड़ियां और 200 ग्राम सोना भी बरामद किया।
बताया जा रहा है कि ईडी ने यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांधली के मामले में छापा मारा था। इसके साथ ही कई और लोगों के घर की भी तलाशी की गई।

