Homeहमारा उत्तराखण्डहरिद्वारक्वांटम विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 536 यूनिट रक्तदान, ‘रक्तदान–जीवनदान’ का दिया संदेश

क्वांटम विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 536 यूनिट रक्तदान, ‘रक्तदान–जीवनदान’ का दिया संदेश

रुड़की, 11 सितंबर 2026: क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की में क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 536 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का आयोजन “Donate Blood, Save Lives” (रक्तदान, जीवनदान) की भावना के साथ किया गया।
शिविर का आयोजन क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा Pahal, NCC, NSS, Navjeevan Health Club एवं Unnat Bharat Abhiyan के सहयोग से तथा श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, देहरादून एवं सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन क्वांटम विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक अजय गोयल तथा उपाध्यक्ष एवं संरक्षक इंजी. शोभित गोयल के मार्गदर्शन में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेक कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने भी इस सामाजिक एवं मानवीय पहल के लिए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर की अध्यक्षता एवं समग्र पर्यवेक्षण डॉ.संतोषकुमार वर्मा, प्रोफेसर एवं प्राचार्य, क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में डॉ. अविनाश वर्मा, को-कन्वीनर–Pahal एवं इवेंट कन्वीनर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, इवेंट कन्वीनर हर्षित सिंह रावत ने कार्यक्रम के समग्र समन्वय में योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न छात्र गतिविधि एवं सामाजिक सहभागिता इकाइयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. राकेश कुमार (NSS), डॉ. छवि सिंह (NCC), सुश्री कोमल सोनी (Navjeevan Health Club) तथा डॉ. अमित सैनी (Unnat Bharat Abhiyan) ने अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आयोजन को प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान किया।
शिविर की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं के समन्वय में डॉ. ललित सैनी, एस्टेट ऑफिसर की भूमिका रही। रक्त संग्रहण एवं चिकित्सा संबंधी समन्वय में श्री हरि शंकर, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, देहरादून तथा श्री राहुल, सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच, रक्तदान एवं रक्तदान के पश्चात देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई। अधिकृत चिकित्सा टीमों की देखरेख में रक्तदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की। 536 यूनिट रक्तदान का यह उल्लेखनीय आंकड़ा क्वांटम विश्वविद्यालय परिवार की सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानवीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विश्वविद्यालय की इस पहल ने विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की आशा बन सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular