हल्द्वानी में आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहरण किया।
दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे। इस दौरान बाबा नीम मरौली महाराज की तस्वीर देकर उनका स्वागत किया गया। इस समय प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जारी है और शाम 7 बजे कोर कमेटी की बैठक में नितिन नवीन शामिल होंगे।
दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित
बैठक में आज दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत का संकल्प का प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रखा। वहीं, वंदेमातरम मातरम पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। पहले प्रस्ताव में पीएम मोदी के 25 साल के मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री कार्यकाल पर चर्चा हुई। उनकी उपलब्धियों पर भी बात हुई। उनका आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। ये तय हुआ विकास, विरासत, संरक्षण पर चुनाव मैदान में जाएंगे। समाज विरोधी, देश विरोधी कांग्रेस का जनता के समक्ष खुलकर विरोध करेंगे।
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देवभूमि से पीएम मोदी को 140 करोड़ देशवासियों की सेवा की ताकत मिलती है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बंटवारे की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि खरगे साहब की बांटने की राजनीति यहां नहीं चलेगी। नितिन नवीन ने सीएम धामी को UCC, महिला आरक्षण और शहीद आश्रितों को आरक्षण जैसे फैसलों पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भाजपा संत रविदास के नाम पर यात्रा निकालेगी और सनातन की रक्षा करेगी।नितिन नवीन की क्लास में मंत्रियों-विधायकों का लगेगा नंबर

