Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीकोटद्वार: कोलहू नदी को पार करते समय दंपती व बच्ची तेज बहाव...

कोटद्वार: कोलहू नदी को पार करते समय दंपती व बच्ची तेज बहाव में बहे, पति को बचाया, मां-बेटी के शव बरामद

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर कोलहू नदी को पार करते समय पति-पत्नी और गोद में बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई। लोगों की मदद से व्यक्ति को तो बचा लिया गया, लेकिन मां-बेटी नदी के तेज बहाव में बह गए।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे तलाश के बाद मां-बेटी के शव बरामद कर लिए गए।

बताया जा रहा है कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र निवासी परिवार यूपी के बगनाला गांव से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular