आज देश को राज्य वन सेवा के 28 अधिकारी मिले। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून में 38 वें (2024-2026 बैच) ने प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया है। इस बैच में चार छत्तीसगढ़, 17 कर्नाटक, छह मध्यप्रदेश और एक उत्तरप्रदेश राज्य के हैं । इस बैच में बैच में 12 महिला अधिकारी हैं।
इस अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान के सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेन्द्र आर तिवारी, भा.व.से (सेनि.) अध्यक्ष, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं अन्य अतिथि उपस्थिति रहे।

