Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: भल्लेगांव के पास पहाड़ी से आया मलबा, दोनों...

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: भल्लेगांव के पास पहाड़ी से आया मलबा, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर भल्लेगांव बागवान के पास अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानी मलबा आ गिरा। मलबा आने से यहां रास्ता बंद हो गया है। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस द्वारा वाहनों को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

मौके पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि रास्ता साफ होते ही यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular