चमोली के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद तमक नाला ऊफान पर आ गया। इस दौरान तमक के पास वैली ब्रिज भी उफनती नदी के चपेट में आ गया। पुल के बहने से सीमांत क्षेत्र का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। वहीं, इस दौरान मजदूर व ग्रिफ के कर्मचारी के लापता होने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि तमक के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के कारण तमक नाला उफान पर आया है। उधर, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना कि मामले की जानकारी ली जा रही है।
बता दें कि बीते वर्ष आपदा में यहां बना पक्का पुल बह गया था। जिसके बाद यहां पर बेली ब्रिज बनाया गया था। आज तेज बारिश के बाद यह पुल भी बह गया।

