Homeहमारा उत्तराखण्डटिहरीपूर्व मंत्री धनै ने चंबा में जेनरेशन जेनरसिटी के साथ की बैठक,...

पूर्व मंत्री धनै ने चंबा में जेनरेशन जेनरसिटी के साथ की बैठक, बच्चों से किया संवाद

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने नई टिहरी शहर के बाद चंबा शहर में जेनरेशन जेनरसिटी के साथ बैठक की जिसमें बच्चों ने अपने भविष्य के बारे में चिंता प्रकट की है ।

पूर्व मंत्री धनै ने बच्चों से संवाद करते कहा कि आज तक युवाओं को सिर्फ नेताओं ने भटकाने का काम किया है। उनके भविष्य के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । श्री धनै ने कहा आपकी वह पीढ़ी है जो पैदा ही डिजिटल युग स्मार्टफोन, इंटरनेट, और सोशल मीडिया में हुई है। आज मै युवाओं को जगाने की ओर काम कर रहा हूं । जिसको आगे ग्रामीण क्षेत्र तक जगाने का काम करूंगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के दौरान ‘जेन जी’ के बारे में बात की थी ।यहां तक वीर बाल दिवस पर भी मोदी ने जेन जी का जिक्र किया था । अगर युवा जागा,उत्तराखंड बदलेगा,इसी लिए मैं युवा शक्ति को नई दिशा की ओर जगाने के लिए टिहरी विधान सभा के अलग-अलग क्षेत्रों में गोष्ठी कर जगाने का काम कर रहा हूं। तभी हम कह सकते हैं आने वाली पीढ़ी कल प्रदेश, देश का भविष्य है।

धनै ने यह भी कहा कि युवाओं को चुनाव में ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना होगा जो आपके भविष्य की चिंता कर सके युवा विकास परक योजनाओं को ला सके । उन्होंने कहा आज पहाड़ो से पलायन लोंग अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने को कर रहे हैं । इसलिए ऐसा जनप्रतिनिधि चुने जिसमें क्षेत्र के विकास करने की दृड इच्छा शक्ति हो। युवाओं को उनके कार्यकाल का प्रश्न का जवाब देते हुए, अपने कार्यकाल में किए गए विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि उनके द्वारा बी एस सी नर्सिंग कालेज सोर्सिंग धार,होटल मैनेजमेंट नई टिहरी,पालीटेक्निक कालेज जाखणीधार, आई टीआई नकोट,राज्य स्तरीय खेल मैदान बौराड़ी,सुरकण्डा मंदिर रोपे,चंबा में पांच पार्किंग,आदि कई विकास योजना धरातल पे उतारे यहां तक नई टिहरी में संगीत महाविद्यालय स्वीकृत है।

कार्यक्रम में प्रियांशु चौहान द्वारा बैठक का आयोजन किया। प्रियंशुल शाह ने पुष्प भेंट कर का स्वागत किया। बैठक में पूर्व प्रधान डडूर दिनेश उनियाल, प्रधान गुल्डी महिपाल सिंह सजवाण, परमजीत राणा,विजय नेगी,बलबीर सिंह नेगी ,कार्यक्रम का संचालन अंकुश कोहली ने किया। अक्षित भट्ट, अतुल बेलवाल, अनुराग उनियाल, हिमांशु चौहान, स्पंदन श्रीस्वाल, हिमांशु किशोर सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular