Homeचारधाम यात्राकेदारनाथ धामChardham Yatra: सज गया बाबा केदार का धाम, कल खुलेंगे मंदिर के...

Chardham Yatra: सज गया बाबा केदार का धाम, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इससे पहले आज बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है।

कपाट खुलने को लेकर धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, खान-पान और पेयजल की सुविधाएं की हैं। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। धाम और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। राजस्थान के शेर सिंह, ऋषिकेश के सौरभ कालरा, देहरादून के ध्रुव, चमोली की पुष्पा बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट और पौड़ी की सोनाली नेगी सहित कई श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है।

मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक

मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह फैसला मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना और रील्स रिकॉर्ड करना सख्त मना है। इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी श्रद्धालु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular