Homeचारधाम यात्राचारधाम यात्रा: इस तिथि को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के...

चारधाम यात्रा: इस तिथि को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट, वैसाखी के पर्व पर तिथि घोषित

भगवान तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। आज मंगलवार को वैसाखी के पावन पर्व पर भगवान तुंगनाथ के पुजारी विजय भारत मैठाणी व मंदिर समिति ग्रामीणों की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

20 अप्रैल को भगवान की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कू से प्रस्थान करेगी और पुंडखि नामक स्थान पर भौग लगाकर रात्रि विश्राम भूतनाथ मंदिर में रहेगा। 21 अप्रैल को चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से लगभग 11 बजे प्रस्थान कर पाब गांव होकर  चलियखोड़, बनियाकुण्ड रात्रि विश्राम के लिए अपने दूसरे पड़ाव चोपता पहुंचेगी।

22 अप्रैल को चोपता से सुबह 08 बजे प्रस्थान कर अपने ग्रीष्मकालीन गद्दी स्थल तुंगनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और 11बजे तुंगनाथ धाम भगवान तुंगनाथ जि की चल विग्रह डोली पहुँच कर पूजा अर्चना करने के बाद 11 बजे आम श्रद्धलुओं को दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular