Homeहमारा उत्तराखण्डPM Modi Dehradun Visit: 12 किमी लंबा रोड शो कर जनसभा स्थल...

PM Modi Dehradun Visit: 12 किमी लंबा रोड शो कर जनसभा स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री, मोदी-मोदी के लगे नारे, देखें लाइव

Delhi Dehradun Expressway Inauguration:  दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं।

देहरादून स्थित डाट काली मंदिर में उस वक्त माहौल बन गया जब प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चियों द्वारा प्रस्तुत महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् को सुना। दून दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद कुछ बच्चियों ने उनके समक्ष महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का पाठ किया। पीएम मोदी ने बच्चियों की प्रस्तुति को बेहद ध्यान से सुना। इस दौरान उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलकती रही।

देहरादून में रोड शो के बाद पीएम मोदी गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। प्रधानमंत्री ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। यहां से वह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर सीएम धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राज्यपाल ले.जन गुरमीत सिंह मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां डाट काली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। यहां वह दस मिनट पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम मोदी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा

एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा।

जनसभा स्थल पहुंचे सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी शहीद जसवंत मैदान पहुंच गए हैं। यहीं प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी हैं।

पीएम बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे मोदी

पीएम बनने के बाद मोदी 28वीं बार  उत्तराखंड पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

कई जल विद्युत परियोजनाओं की देंगे पीएम सौगात

पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आज सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा।

दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं

राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड 

  • कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
  • लागत – 11,963 करोड़
  • 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
  • 200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
  • 370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
  •   6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
  • 2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
  • 2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
  • 20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
  • 19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
  • 1.95 लाख पेड़ लगाए गए

सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले ही देहरादून मोदीमय नजर आया। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता पीएम के स्वागत को खड़े नजर आए। वहीं, स्कूली छात्र और बच्चे भी दूर दूर से पहुंचे । कई बच्चे पीएम मोदी की तरह बनकर आए तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

खबर अपडेट की जा रही है —

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular