Homeहमारा उत्तराखण्डउधमसिंह नगरवैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार बरामद

वैपन्स तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिको, घुसपैठियों, बंगलादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों, सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध में कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु कार्यवाही के उचित निर्देश दिये गये थे।

इस क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ. की एण्टी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं द्वारा कोतवाली जसपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तो से 02 पम्प एक्शन, 02 पिस्टल .32 बोर, 10 कारतूस जिन्दा .32 बोर बरामद कर दो अभियुक्तों 1. शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर 2. सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह को जसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली जसपुर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तो द्वारा बताया कि उक्त वैपन्स शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से लाये थे तथा सम्भवतः जसपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तगणों से पूछताछ पर इस प्रकार के वैपन को सम्भवतः फर्जी लाइसेंस बनाकर उनपर चढ़ाकर आगे देना था। सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तगण –
1-शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 39 वर्ष।
2-सिमरनजीत पुत्र अजमेर, निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 37 वर्ष।

बरामदगी-
02 पम्प एक्शन
02 पिस्टल .32 बोर
10 कारतूस जिन्दा .32 बोर

STF /ANTF टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. निरीक्षक विकास कुमार
3. उ0नि0 विनोद चंद्र जोशी
4. उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी
5. उ0नि0 के0जी0मठपाल
6. हे0का0 महेन्द्र गिरी
7. हे0का0 किशोर कुमार
8. हे0का रविन्द्र सिंह
9. हे0का0 दुर्गा सिंह
10. हे0का0 सुरेन्द्र कनवाल
11. आरक्षी वीरेंद्र चैहान
12. आरक्षी इसरार अहमद
13. आरक्षी जितेन्द्र कुमार
*कोतवाली जसपुर पुलिस टीम*
1- उ0नि0 गोविन्द मेहता
2- आरक्षी विजराम सिंह
3- आरक्षी सुभाष चंद्र

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular