Homeहमारा उत्तराखण्डपौड़ीPauri: बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया अपना...

Pauri: बगड़ीगाड में घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

पौड़ी जिले के कोटद्वार में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। महिला घर के पास घास काट रही थी। दिन दहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पोखड़ा विकासखंड के बगड़ीगाड गांव में महिला रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूणी घर के पास ही घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाेजबीन करने पर महिला का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular