Homeहमारा उत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण...

मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं, पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

श्री केदारनाथ धाम 24 जुलाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात:भगवान केदारनाथ जी के दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर रहे है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित रहे मौजूद

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular