Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक भूकंप के लगे झटके

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक भूकंप के लगे झटके

उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular