29.5 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026
Homeचुनावहिमाचल प्रदेश चुनाव : कांग्रेस प्रभारी पहुंचे चंडीगढ़, सीएम कौन होगा, शाम...

हिमाचल प्रदेश चुनाव : कांग्रेस प्रभारी पहुंचे चंडीगढ़, सीएम कौन होगा, शाम को होगा फैसला

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।

पंजाब कैबिनेट मंत्री और हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने से आम आदमी पार्टी पीछे रह गई, लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेत और बजरी के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जनता से सहयोग की मांग की है। बैंस ने दावा किया कि जब से आप सत्ता में आई है, पंजाब में अवैध खनन पूरी तरह से बंद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।

हिमाचल प्रदेश में 33 सीटों पर अब तक नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 17 सीटों पर और भाजपा ने भी 13 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

error: Content is protected !!