21.4 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डजीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ चौहान

जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ चौहान

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को आखिर 28वां कुलपति मिल ही गया। इसके लिए नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को कार्यभार ग्रहण करने की अवधि से अगले तीन वर्ष के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चैहान ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!