11.3 C
Dehradun
Tuesday, April 30, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डटोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाने वाली उत्तराखण्ड की बेटी पहुंची घर, हुआ...

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाने वाली उत्तराखण्ड की बेटी पहुंची घर, हुआ भव्य स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में शानदार इतिहास बनाने वाली उत्तराखण्ड की बेटी महिला हॉकी स्टार वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वह यहां से हरिद्वार स्थित अपने गांव के लिए रवाना हुई।

उत्तराखण्ड वापसी पर हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। कहा कि कड़ी मेहनत के बाद टीम मेडल के बहुत पास थी, लेकिन इस बात का अफसोस है कि मेडल नहीं जीत पाए।

वंदना बुद्धवार सुबह आज 9.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पहुंचीं। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए पहले से मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल, ऋषिकेश मेयर अनीता मंमगाई, संयुक्त निदेशक खेल बीपी भट्ट और जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सुनील डोभाल सहित काफी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए खड़े थे। गाजे-बाजे से साथ वंदना का स्वागत किया गया। यहां से वंदना का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया।

फिर से दिल्ली लौट जाएंगी वंदना

हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चैक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं और बधाई दी। मदन कौशिक ने कहा कि वंदना कटारिया ने आज हरिद्वार का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हरिद्वार को लोग हॉकी खिलाड़ी वंदना के नाम से ही जान रहे हैं। यह हम सब के लिए गौरव की बात है।

जौलीग्रांट से वंदना कटारिया सीधे रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। जहां वंदना कटारिया का जोरदार स्वागत किया गया। यहां उनका खेल विभाग के अधिकारियों और हॉकी खिलाड़ियों की ओर सम्मान किया गया। स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं। बताया गया कि वंदना दो दिन तक हरिद्वार में ही रहेंगी और उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगी। बताया कि 14 अगस्त से दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वह फिर से दिल्ली लौट जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!