13.8 C
Dehradun
Sunday, January 19, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डविस्तारा एयरलांइस कल बुधवार से देहरादून मुंबई के लिए शुरू करेगा हवाई...

विस्तारा एयरलांइस कल बुधवार से देहरादून मुंबई के लिए शुरू करेगा हवाई सेवा

विस्तारा एयरलांइस बुधवार 01 दिसंबर से देहरादून मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू कर रहा है। इससे पहले बीते 27 नवंबर से विमानन कपंनी ने दिल्ली के लिए अपनी उड़ानों को शुरू किया था। यात्रियों को अब मुंबई के लिए हवाई सेवा मिल सकेगी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर अब धीरे- धीरे उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। विस्तारा एयरलांइस ने दिल्ली के बाद अब बुधवार से मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करना प्रस्तावित किया है। राजधानी देहरादून से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी होने के कारण मुंबई के लिए सेवा शुरू हो रही है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से विस्तारा का विमान उड़कर दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 2.55 बजे यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति में सुधार होने से हवाई सेवाओं में इजाफा हो रहा है। एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना ने बताया कि बुधवार से विस्तारा एयरलांइस मुंबई के लिए हवाईसेवा शुरू करेगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!