36.3 C
Dehradun
Friday, May 23, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, एआरटीओ गिरफ्तार

उत्तराखंड में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, एआरटीओ गिरफ्तार

उत्तराखंड में विजिलेंस ने आज चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आनंद जायसवाल ने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से अटैच कर दिया था।

आज जायसवाल को मुख्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उन्हें विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!