उत्तराखंड के तीन नगर निकायों में चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका नरेंद्रनगर, नगर पंचायत गढ़ी नेगी(ऊधमसिंहनगर) और नगर पंचायत पाटी चंपावत में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। तीनों निकायों में नौ जून को मतदान होगा और 11 जून को मतगणना होगी।
