13.8 C
Dehradun
Tuesday, December 9, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में कमल और...

Uttarakhand Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में कमल और इंटर में अनुष्का टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।

 

हाईस्कूल में तीसरे नंबर पर तीन स्टूडेंट

हाईस्कूल में तीसरे नंबर पर दिव्यम गोस्वामी के साथ प्रिया और  दीपा जोशी ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। तीनों ने 98.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

कनकलता ने दूसरा स्थान आईं

हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। कमल 500 में 496 नंबर लाकर अव्वल रहे हैं। 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 495 कुल 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी

हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 88.20 फीसदी लड़के पास हुए हैं, जबकि 93.25 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है।

इंटर में केशव भट्ट दूसरे और आयुष सिंह तीसरे स्थान पर रहे

उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में केशव भट्ट ने इंटर में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने 500 में 489 नंबर पाए हैं, कुल 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में 484 अंक हासिल किए हैं। 96.80 फीसदी नंबर हासिल किए हैं।

इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी

उत्तराखंड बोर्ड में इंटर का कुल परीक्षाफल 83.23 फीसदी रहा है। इसमें छात्र 80.10 फीसदी पास हुए हैं, जबकि 86.20 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।

इंटर में देहरादून की अनुष्का टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी हो गए हैं। इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा ने टॉप किया है। उन्होंने 98.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं।

हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान ने टॉप किया है। उन्होंने 99.20 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।

ये हैं हाईस्कूल के टॉपर

1. कमल सिंह चौहान, विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर मंडलसेरा, बागेश्वर, 99.2, 496/500
1. जतिन जोशी, हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल, 99.2, 496/500
2. कनकलता, सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी, 99.00, 495/500

3. दिव्यम, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उत्तरकाशी, 98.80 प्रतिशत,
3. प्रिया, सीएआइसी अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, 98.80 प्रतिशत, 494/500
3. दीपा जोशी, पीपीएसवीएमआइसी नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, 98.80 प्रतिशत, 494/500

शाबाश बिटिया…12वीं की टॉपर अनुष्का बनना चाहती है डॉक्टर

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत लाकर प्रदेश भर में टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की निवासी अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

परिवार में पढ़ाई का माहौल शुरू से ही रहा है। अनुष्का के माता-पिता को बेटी पर गर्व है और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि वह टॉप 10 में जरूर आएगी। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

डॉक्टर बनना है अनुष्का का सपना
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अनुष्का ने जेईई मेन्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने 99.08 परसेंटाइल हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। अनुष्का ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। प्रदेश में उनका यह डबल अचीवमेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उत्तराखंड की यह होनहार बेटी आज पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी की अनुष्का राणा ने 98.6% अंक लेकर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का राणा के पिता बड़ासी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर हैं। जबकि उनकी माता ग्रहणी है। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा ने कहा कि अनुष्का ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!