22.5 C
Dehradun
Wednesday, March 12, 2025
Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand Avalanche: लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद, आठ की गई जान,...

Uttarakhand Avalanche: लापता चारों श्रमिकों के शव बरामद, आठ की गई जान, 46 को बचाया

Uttarakhand Badrinath Avalanche Rescue:  शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें से आठ की जान चली गई।

माणा में लापता चारों श्रमिकों के शव आज बरामद हुए हैं। इसके साथ ही रेस्क्यू अभियान पूरा हो गया है। हिमस्खलन की इस घटना में आठ श्रमिकों की जान चली गई। वहीं, 46 श्रमिकों को बचा लिया गया है।

आज मिले मृतकों की सूची

1. अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
2. अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल,  बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
3. हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
4. अरविंद (43) पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।

चार लापता में तीन की मौत एक का अभी पता नहीं चला

मृतकों की सूची
1.
 अनिल कुमार (21) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
2. अशोक (28) पुत्र रामपाल, गंगहोल,  बेनाऊ, फतेपुर, उत्तर प्रदेश।
3. हरमेश (30) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।

लापता
1. 
अरविंद (43) देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।

पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सुबह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने बताया कि पांच लोगों को यहां लाया जाना था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि 4 लोगों को यहां लाया जाएगा। अशोक कुमार को यहां लाया गया है और उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उनकी जांच की जा रही है। उनकी रीढ़ की सर्जरी शायद आज की जाएगी। उनके पैर अभी काम नहीं कर रहे हैं। टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज यहां एयरलिफ्ट किया जाना है।

जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी। अब सामने आया है कि एक मजदूर पहले ही अपने घर चला गया था। वहां 54 मजदूर ही थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। चार लापता की तलाश जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक  एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम अब कैमरों से श्रमिकों की तलाश करेगी।

चमोली में आज मौसम साफ बना हुआ है। रेस्क्यू अभियान भी शुरू हो गया है। सेना के सात और एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगा है।

उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि माणा कैंप में हिमस्खलन की घटना में प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के लिए तहसील कार्यालय ज्योतिर्मठ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो फोन नंबर 7302712491, 8171748602 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!