11.3 C
Dehradun
Tuesday, March 19, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा : बैकडोर से भर्ती करीब 100 और कर्मचारियों को जारी...

उत्तराखंड विधानसभा : बैकडोर से भर्ती करीब 100 और कर्मचारियों को जारी किए बर्खास्तगी पत्र

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने बैकडोर से भर्ती हुए करीब 100 और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें विभिन्न माध्यमों से बर्खास्तगी पत्र भेजे गए हैं। व्हाट्सएप पर भी पत्र भेजे गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी का कहना है कि विधानसभा में करीब 172 कर्मचारी हैं, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब यह आकलन किया जाएगा कि विधानसभा के लिए कितने कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से 2012 के दौरान तदर्थ नियुक्ति के माध्यम से नियमित हुए कर्मचारियों के बारे में जल्द विधिक राय ली जाएगी। कमेटी ने विधि राय लेने की सिफारिश की है। विधिक राय मिलती है कि कार्रवाई से फायदा होगा तो जांच कराई जाएगी

स्पीकर ने कहा कि सभी कर्मचारियों की जल्द ट्रेनिंग शुरू होगी। विधानसभा सत्र का संचालन होना है। विधायी कार्य होने हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि 172 कर्मचारी ही काफी हों। 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!