11.1 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026
Homeहमारा उत्तराखण्डTehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, 15...

Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, 15 में से 03 की मौत, कुछ की हालत गंभीर

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के बीच में कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया। वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से 03 की मौत हो गई। कुछ की हालत गंभीर है।

सभी ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि ट्रक में कुल 15 कावड़ यात्री सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। 14 लोग घायल है। जिसमें से चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

आठ लोगों का नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार किया जा रहा है। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!