11.3 C
Dehradun
Wednesday, April 24, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डस्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, देश में शोक की लहर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, देश में शोक की लहर

करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसने वाली लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर रविवार सुबह इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

फिल्म, संगीत उद्योग और राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियों के साथ ही सोशल मीडिया पर करोड़ों युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे लता मंगेशकर के अवसान पर शोक जता रहे हैं और उनके गाये हुए गानों को साझा कर उनकी स्मृति को याद कर स्वर कोकिला के लिए अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक व्यक्त किया गया है। ‘भारत रत्न’ से सम्मानित लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार शाम 6.30 बजे के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें आखिरी सलामी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवंगत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ की आंखें भी लता मंगेशकर के अवसान पर नम हुई हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लता मंगेशकर को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!