Homeहमारा उत्तराखण्डसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा की अस्थियां गंगा में की...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने चाचा की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां लेकर लखनऊ से हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की।

विदित हो कि अखिलेश मंगलवार रात को उत्तराखंड पहुंचे थे। देर शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे हरिद्वार रवाना हो गए। वहां उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा में पावन डुबकी भी लगाई। आज सुबह उन्होंने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा अर्चना कर चाचा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अस्थियां  गंगा में विसर्जित की।

विदित हो कि सपा प्रमुख अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular