11.3 C
Dehradun
Friday, April 26, 2024
Homeहमारा उत्तराखण्डशाह बजा गए चुनाव का बिगुल, पूर्व सीएम हरीश रावत रहे निशाने...

शाह बजा गए चुनाव का बिगुल, पूर्व सीएम हरीश रावत रहे निशाने पर, दी खुली बहस की चुनौती

उत्तराखण्ड के एक दिनी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां चुनाव का बिगुल बजा गए, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज उनके निशाने पर रहे। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती दी है और कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इस पर किसी भी चौराहे पर चर्चा हो जाए, वह तैयार हैं।

शाह ने रावत को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। कहा कि उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है।

अमित शाह ने शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ और राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

देहरादून में शाह ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कहा कि हम साफ नीयत से काम कर रहे हैं। हमने 85 हजार करोड़ के काम गिना दिए हैं। जिन पर उत्तराखंड में कार्य चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में जाती है।

अमित शाह ने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी।

2017 के चुनाव के दौरान हमारे द्वारा की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!