Homeहमारा उत्तराखण्डUttarakhand: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, पहले फैली थी...

Uttarakhand: निशानेबाज जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती, पहले फैली थी मौत की अफवाह

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज खिलाड़ी और कोच जसपाल राणा की मां अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य संबधी दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही अपना बेटा खोने से वह सदमे में आ गई।

दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 12 जून को जसपाल राणा के निधन के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। बता दें कि उत्तराखंड टिहरी जिले के चिलामू गांव निवासी जसपाल राणा भारत के पिस्टल निशानेबाजों के लिए ‘हाई-परफॉर्मेंस कोच’ के रूप में कार्यरत थे।

म्यूनिख में आईएसएसएफ विश्व कप से भारत लौटते समय वह असहज महसूस कर रहे थे। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनकी स्टेंट सर्जरी भी हुई थी। वे रिकवर हो रहे थे, लेकिन अचानक उनके निधन की खबर सामने आई। महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular